• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: देह व्यापार के संगठित नेटवर्क की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे

साइट-4 के स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के संगठित नेटवर्क की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों, दिल्ली, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र से युवतियों को ग्रेटर नोएडा लाया जाता था। पुलिस का मानना है कि नेटवर्क केवल ग्रेटर नोएडा तक सीमित नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों तक फैला हो सकता है।पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू की गई युवतियों ने बताया कि उन्हें स्पा सेंटरों में रखा जाता था। कुछ ने आरोप लगाया कि कई बार उन्हें कमरों में बंद रखा जाता था और ग्राहकों के आने पर उनसे मिलवाया जाता था।

कुछ सीधे संचालकों के संपर्क में थीं, जबकि कुछ एजेंटों के जरिए लाई गई थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि कई महिलाएं किराये के मकानों में रह रही थीं। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें स्पा सेंटर बुलाया जाता था।जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि युवतियों को ग्रेटर नोएडा तक कौन लाता था। पुलिस ने जब्त मोबाइल फोन साइबर विशेषज्ञों को सौंप दिए हैं। इनमें मिले कॉल डिटेल, चैट आदि की जांच कराई जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )