• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: अभिजीत श्रीवास्तव को ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स फाऊंडेशन का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया

व्यापारियों के हित में कार्य कर रही संस्था ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स फाऊंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार सुशील श्रीवास्तव ने युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री अभिजीत श्रीवास्तव को ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स फाऊंडेशन का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है, अभिजीत श्रीवास्तव विगत वर्षों से उद्यमी है एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं

फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुशील श्रीवास्तव ने कहां कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि संगठन के लिए पूर्ण समर्पण से संगठन को ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे अभिजीत श्रीवास्तव ! फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नीतिश्वर कुमार ने कहां कि हमारा संगठन व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है और व्यापारियों की किसी भी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है ।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )