• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: चार सेक्टरों में ग्रीनबेल्ट के रखरखाव पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

शहर को हरा-भरा बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के चार सेक्टरों में ग्रीनबेल्ट के रखरखाव पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि सेक्टरों के पार्कों के अलावा ग्रीनबेल्ट और सड़क किनारे हरियाली के रखरखाव पर खर्च होगा। उपनिदेशक उद्यान ज्ञानेंद्र यादव के मुताबिक सेक्टर सिग्मा-2, ओमिक्रोन-3 और सेक्टर-8 में सौंदर्यीकरण होगा। यहां अगले दो साल तक रखरखाव ठेकेदार एजेंसी को करना होगा।

सेक्टर सिग्मा-2 में 1.21 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसी तरह सेक्टर ओमिक्रोन-3 की 130 मीटर चौड़ी सड़क के साथ लगी ग्रीनबेल्ट और पार्क में 1.31 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित है। सेक्टर ओमिक्रोन-1 में हरियाली के रखरखाव के लिए 1.61 करोड़ रुपये का खर्च होना है। वहीं सेक्टर-8 के पाॅकेट बी, सी, डी में एक साल तक पार्कों, ग्रीनबेल्ट के रखरखाव पर 1.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले महीने की शुरुआत में एजेंसी फाइनल हो जाएगी। इसके बाद यहां रखरखाव के काम शुरू किए जा सकेंगे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )