• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग़ाज़ियाबाद: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया

सामाजिक कार्यकर्ता और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए और उप-जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष निमित्त यादव ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के लिए जंतर-मंतर में अनशन कर रहे वैज्ञानिक, शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरन धरना स्थल से उठाना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। जिस तरह अनशनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया, वह सरकार की तानाशाही को दर्शाता है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )