कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर एहतियातन शहर के 150 लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से कुछ लोगों को नजरबंद भी किया है, ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान देशभर से लोग जुट रहे हैं। ऐसे में शहर की शांति के लिए संवेदनशील माने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है।
जिन लोगों के प्रदर्शन में शामिल होने या भीड़ जुटाने की आशंका है, उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। कई लोगों को थानों में बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत भी दी गई है।प्रदर्शन को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारी लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क मोड पर है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और रिजर्व फोर्स तैयार रखी गई है।

