• Thu. Jul 23rd, 2026

दिल्ली: अब 24 घंटे चलेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान

एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर फल एवं सब्जी मंडी में अब चौबीसों घंटे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। मंडी प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुधारने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने का फैसला किया है। इसके लिए दिन और रात में संयुक्त टीमें कार्रवाई करेंगी।यह विशेष और सघन अभियान स्थायी रूप से चलाया जाएगा। एपीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले डेढ़ महीने के दौरान कई चरणों में अभियान चलाकर मंडी के विभिन्न हिस्सों से अवैध कब्जे हटाए गए हैं। यह अभियान केवल बाजार क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा। इसमें मंडी परिसर में पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर बने अवैध टिन शेड भी हटाए गए। हॉकरों और अनधिकृत फल-सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ भी विशेष अभियान चला।

प्रमुख अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई30 मई को एनएफएम के शेड नंबर-7, 9 और 13 में संयुक्त कार्रवाई की गई। न्यू सब्जी मंडी के सी-ब्लॉक चौक में भी इसी दिन कार्रवाई हुई। बिना वैध लाइसेंस कारोबार करने वाले कई लोग मौके से भाग गए, उनका सामान जब्त कर लिया गया। शेड नंबर-13 में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए चौबीसों घंटे अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। न्यू सब्जी मंडी के सी-ब्लॉक में पुलिस और एपीएमसी की संयुक्त टीम ने अवैध विक्रेताओं को हटाया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )