• Thu. Jul 23rd, 2026

दिल्ली: डीयू ने छात्रों और शिक्षकों के लिए जारी की एडवाइजरी

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने छात्रों और शिक्षकों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, ऐसे प्रदर्शनों पर सख्त नियम लागू हैं। प्रदर्शनों में शामिल होने से कानूनी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, दिल्ली ने एक्स पर कहा, पुलिस का आज रात चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर कोई कार्रवाई करने का प्लान नहीं है। लोगों को सलाह दी है कि कोई भी गुमराह करने वाली या बिना पुष्टि वाली जानकारी न फैलाएं

डीयू ने कहा, प्रदर्शन के दौरान की गतिविधियों से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा है। यह उनकी शैक्षणिक प्रगति को भी प्रभावित कर सकता है। साथ ही, पेशेवर अवसरों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। सभी छात्रों से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है। उन्हें कानून का पालन करने की भी सलाह दी गई है। छात्रों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। स्थिति को भड़काने के लिए फर्जी और भ्रामक सामग्री फैलाई जा रही है।

गांधी स्मृति पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में डेमोक्रेसी की हत्या कर रही है, स्टूडेंट्स पर अत्याचार कर रही है और उन्हें पीट रही है। विपक्ष इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम छात्रों के साथ हैं, और नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा और माफी मांगनी होगी।”

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )