• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में 19 वर्षीय घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर दी जान

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 स्थित एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी में रविवार सुबह एक 19 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी के टावर-9 की 10वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट के सर्वेंट रूम में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में मृतका की पहचान सोनम (19) पुत्री रामपाल सिंह, निवासी गांव बासखेड़ा थाना अटरिया जिला सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सोनम पिछले करीब एक वर्ष से फ्लैट में रहने वाले प्रशांत सिंह और उनकी पत्नी मोलीश्री के यहां घरेलू सहायिका के रूप में कार्य कर रही थी। वह फ्लैट के सर्वेंट रूम में ही रहती थी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 26 और 27 जुलाई की रात के दौरान सोनम ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना मिलते ही मृतका की बहन और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )