समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र की एक बैठक सेक्टर 51 स्थित
बलराम होटल, होशियारपुर में आयोजित की गई , विधानसभा अध्यक्ष ठा0 बबलूचौहान के नेतृत्व में हुई बैठक में उपस्थित नोएडा विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण व वरिष्ठनेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया,बैठक का संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष रंजीत पटेल द्वारा किया गया,
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ठा०बबलू चौहान ने कहा कि बीजेपी की सरकार में किसान नौजवान छात्र गरीब बेहद परेशान हैं। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन सरकार उनके हित में कोई कदम नहीं उठा रही है। नोएडा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी करण क्षेत्रों में
स्थिति बद से बदतर हो गई है नोएडा के सड़कें।
टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है तथा गांवों में हल्की सी बारिश होने पर गाँव की रास्तों में पानी लबालब भर जाता है, क्योंकि नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। गांवों में पानी निकासी के सही इंतजाम नहीं है कोई अपना कार्य जिम्मेदारी से करने वाला नहीं है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एवं ठेकेदार जमीन पर बिना कार्य करे हुए आपस में बंदरबाट कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। नोएडा विधानसभा क्षेत्र की जनता अबकी बार समाजवादी पार्टी का विधायक चुनकर विकास की रुकी हुई गति को फिर से गति देने का काम करेगी, और समाजवादी विधायक चुनकर लखनऊ विधानसभा भेजने का काम करेंगी,
महानगर उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता त्रस्त है। किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है
ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाने वाले विकास पुरुष श्री अखिलेश यादव जी को जनता याद कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पीडीए समाजवादी सरकार बनाने के लिए नोएडा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को अभी से जा अपनी नोएडा विधानसभा में जी जान से जुट जाना चाहिए,
विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री अजित विश्वास को विधानसभा उपाध्यक्ष, गुड्डू चौधरी को विधानसभा महासचिव, मौ शमसुद्दीन को विधानसभा सचिव ,श्री राकेशपाल को विधानसभा सचिव नीरज प्रजापति व धीरज कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ठा0 बबलू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान, मनोज गोयल ,रंजीत पटेल, वीरेंद्र पहलवान, मोहित गौतम, सुमित कुमार,संतोष चौटाला,रविंदर गौतम, संतोष यादव,गुड्डू चौधरी, समसुद्दीन, राकेश पाल, धीरज कुमार, नीरज प्रजापति,मयंक कुमार लाल,कृपाल यादव, खेमचंद ,बरकत अली,अमित कुमार,आतिश कुमार सिंह,दिलीप रॉय, शिव प्रताप मौर्य, चैनकीगौतम, विवेकानन्द सिंह, रविंदर कुमार,धीरज कुमार,आमिर खान,रहीसुद्दीन, वीरेंद्र सिंह, सुभाष मसीह,शहजाद, सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे,

