• Mon. Sep 14th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को बंद कर दिया है

अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आश्रम-सराय काले खां से जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है। यह एडवाइजरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर यातायात प्रतिबंधों से संबंधित है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का जैतपुर से सराय काले खां/आश्रम की ओर जाने वाला स्ट्रेच अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह बंद मदनापुर खादर के पास लागू किया गया है। यह प्रतिबंध अगली सूचना जारी होने तक प्रभावी रहेगा।

आश्रम और सराय काले खां की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस प्रभावित स्ट्रेच से बचने की सलाह दी गई है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में सर्विस रोड का उपयोग करने के लिए कहा गया है। यह सर्विस रोड कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से होकर गुजरता है। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना सावधानीपूर्वक बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्हें यातायात निर्देशों और सड़क पर लगे साइनेज का पालन करने के लिए कहा गया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )