• Thu. Sep 17th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: 13 श्रमिक सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शालीमार बाग में नमो श्रमिक सेवा केंद्र और गिग वर्कर्स विश्राम स्थल का उद्घाटन किया। इन केंद्रों पर श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण, दस्तावेज सत्यापन और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सहायता एक ही छत के नीचे मिलेगी।

जल्द पूरी दिल्ली में 13 श्रमिक सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे, जिससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली के विकास और निर्माण में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। श्रमिकों ने अपने श्रम और परिश्रम से दिल्ली बनाई है, अब उनकी सुविधा की जिम्मेदारी सरकार की है। शालीमार बाग में गिग वर्कर्स विश्राम स्थल भी खोला गया है। यह ऑनलाइन डिलीवरी और अन्य सेवाओं से जुड़े गिग वर्कर्स को काम के दौरान आराम करने की सुविधा देगा। श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में दिल्ली में 13 श्रमिक सेवा केंद्र शुरू होंगे। उन्होंने श्रमिकों को हाई-टेक और विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने की बात भी कही

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )