• Tue. Oct 6th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली में प्रदर्शन कवर करने वाले पत्रकारों के लिए नई एडवाइजरी, ID कार्ड रखना जरूरी

नई दिल्ली: दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस ने पत्रकारों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदर्शन और धरने की कवरेज करने वाले मीडियाकर्मियों को अपनी पहचान साफ रखने और सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन स्थल पर जाने वाले पत्रकारों को अपने मीडिया संस्थान का वैध ID कार्ड साथ रखना होगा और जरूरत पड़ने पर उसे दिखाना भी होगा। PIB या DIP का मान्यता प्राप्त कार्ड होने पर उसे भी साथ रखने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि पत्रकार कवरेज के दौरान पुलिस की कार्रवाई या सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही में बाधा न डालें। खबर कवर करते समय पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखना भी जरूरी होगा।

पुलिस ने मीडियाकर्मियों को ऐसी जगह से रिपोर्टिंग करने की सलाह दी है, जहां वे भीड़ के बीच सुरक्षित रहें और उनकी पहचान पत्रकार के तौर पर आसानी से हो सके।

पुलिस का कहना है कि इन सावधानियों का मकसद प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें बिना परेशानी के अपना काम करने में मदद करना है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)