• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-फतेहपुर में दो सगे मासूम बच्चो की तालाब में डूबने से हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम

यूपी के फ़तेहपुर जिले में दो मासूम सगे भाइयों का तालाब में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स दोनो बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई, इस घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है ।

सदर कोतवाली के बेरुई हार गांव में कल देर शाम से साजन 5 वर्षीय और शिवांशु उर्फ कल्लू 2 वर्षीय लापता थे जिनकी खोज को लेकर परिजन भटक रहे थे लेकिन देर रात दोनो बच्चो को गांव के पास बने तालाब में उतराते देख हड़कंप मच गया, दोनो बच्चे के शव को बाहर निकाल जिला अस्पताल लेकर परिजन फोर्स के साथ गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, दोनो मासूम बच्चे के शव को फोर्स ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जाँच पड़ताल में जुट गई, मृतक मासूम बच्चों के चाचा की माने तो उसकी भाभी शाम तीन बजे खेत गई थी तभी बच्चे पीछे पीछे चले गए और तालाब के पास शौचक्रिया के पानी मे गए जिससे डूबकर मौत होने की आशंका जता रहे है,हालांकि इस पूरे मामले में DSP सिटी की माने तो प्रथम दृष्टया दोनो बच्चो की शौचक्रिया के लिए तालाब में पैर फिसलने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, दोनो बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उधर इस घटना के बाद से मासूम बच्चे के माता पिता का हाल बेहाल, पिता राकेश जो कि मजदूरी करता है और वह जब इस घटना को देखा तो उसके हाल बेहाल ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)