• Wed. Mar 11th, 2026

UP-बलिया के दो बाल वैज्ञानिकों ने मंडल में मनवाया अपना लोहा, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे जौहर

बलिया,51वीं जवाहरलाल नेहरू बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मंडल स्तरीय आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद बलिया के दो बाल वैज्ञानिकों ने अपनी टीम के साथ अलग-अलग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर दिनांक 12 से 15 दिसंबर मुरादाबाद में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। जनपदीय नोडल डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि होली क्रास स्कूल बलिया के छात्र आदित्य कुमार सिंह, हर्ष चंद्रा एवं अमन वर्मा की टीम ने सीनियर वर्ग के स्वास्थ्य विषय में प्रथम स्थान एवं टाउन इंटर कॉलेज के छात्र कुमार धैर्य ने संचार एवं परिवहन विषय पर हाइड्रोलिक कंप्रेसर  क्रेन का मॉडल बनाकर प्रथम स्थान हासिल  किये।

जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि 51वीं जवाहरलाल नेहरू बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2023 का मुख्य विषय “समाज के लिए विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी” के अंतर्गत 5 उप विषय स्वास्थ्य,पर्यावरण हेतु जीवन शैली,कृषि, संचार एवं परिवहन एवं कंप्यूटेशनल सोच पर आधारित बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जनपद स्तरीय मंडल स्तरीय संपन्न हुआ।उन्होंने बताया की बलिया की प्रतिभाएं लगातार हर क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।अभी हाल ही में कला उत्सव एवं स्कूल बैंड प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है,निश्चित रूप से यह बच्चे बधाई के पात्र हैं ,जो अपने साथ ही विद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित कर रहे है। उन्होंने डॉ. इफ़्तेखार खां, टाउन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अखिलेश सिनहा एवं होली क्रॉस स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर मेरी जान, बच्चों के अभिभावक एवं प्रशिक्षक  जिनके निर्देशन में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी की तैयारी किये इन सभी को भी बधाई दिये और राज्य स्तर पर सफल होने की शुभकामनाएं दिये। बलिया की टीम रईस अहमद रोहित कुमार एवं अनन्या पांडे की देखरेख में मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभा किया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)