• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-एक क्लिक में होगा 48 समस्याओं का समाधान, गाजियाबाद नगर निगम बना रहा एप

यूपी के गाजियाबाद की जनता को जल्द ही बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। जनवरी से सिर्फ एक क्लिक पर शहर की जनता को तमाम जन समस्याओं से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी इस एक क्लिक से पा सकेंगे। गाजियाबाद नगर निगम इस दिशा में काम करते हए एक एप गाजियाबाद 311 डेवेलप कर रही है। हाई लेवल इंटीग्रेटेड इस एप के लागू होने के बाद लोगों को शिकायतों के समाधान के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि इस एप से न केवल शहर के निवासियों की समस्याओं का समाधान होगा बल्कि अधिकारियों को भी समन्वय करने में आसानी होगी। नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को डेमो दिया गया। एप के माध्यम से जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, म्यूटेशन, गृहकर का सेल्फ एसेसमेंट समेत अन्य कार्य आसानी से किए जाएंगे। शहर के लोग एप से जुड़कर इन सुविधाओं को प्राप्त कर सकेंगे। एप के माध्यम से नगर निगम सीमा के शौचालय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, जोनल कार्यालय व अन्य स्थानों की जानकारी भी लोगों को मिल सकेगी।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद 311 एप का कार्य चल रहा है। नए साल की शुरुआत में इसको लॉन्च किया जाएगा। इसका नाम भी बदला जा सकता है। यह एप जनप्रतिनिधियों, पार्षदों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगा। कर्मचारी से लेकर अधिकारी हाजिरी एप से लगा सकेंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)