• Tue. Feb 17th, 2026

UP-अमेठी में ICN की खबर का हुआ असर ,प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ाने की ज़िद पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने दिया था धरना

यूपी के अमेठी कस्बा के दुर्गापुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के गेट के सामने प्रियंका गांधी को अमेठी से लोकसभा का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग को लेकर पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनू सिंह रघुवंशी ने 6 नवंबर से धरना शुरू किया था। जिसकी खबर ICN ने गंभीरता से चलाई जिस का संज्ञान प्रियंका गाँधी ने लिया और सोनू सिंह की मांगो को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया। जिसको लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सोनू सिंह को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया।

धरने के 43 वें दिन प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने सोनू सिंह से फोन पर बात की। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात करके जानकारी लिया। बताया जा रहा है कि राबर्ट वाड्रा ने सपरिवार उनसे मिलने का वादा किया। 45वें दिन पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल अन्य पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होने सोनू सिंह से बातचीत कर आश्वासन दिया कि जो बात फोन पर हुई है उसे पूरा कराया जाएगा। जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर अजय सिंह, बलदेव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)