Report By-Deepak Kumar Pandey Banda (UP)
यूपी के बांदा में दुनिया में लोकप्रिय खेल क्रिकेट में बांदा का लाल अपने खेल से क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम दर्ज करा दिया है और अब अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज कराने के लिए मैदान में उतर गया है। बुन्देलखण्ड का यह खिलाड़ी आइपीएल के मैचों में अपने खेल का करिश्मा दिखाएगा। सौरव को आइपीएल की नीलामी में 20 लाख रुपए की बेस प्राइस मनी में शामिल किया गया है।

आपको बता दे की जनपद के नरैनी कस्बे में कालिंजर मार्ग निवासी और अहमदाबाद गुजरात में अपना कारोबार करने वाले दिलीप सिंह चौहान के बेटे सौरव चौहान बीते चार साल से गुजरात रणजी में खेल रहे है। प्रदेश स्तरीय क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजों में इनका नाम शुमार है। दुबई स्थित आईसीसी के हेडक्वार्टर में इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में कुल 333 खिलाड़ी शामिल किए गए। मंगलवार को 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ियों में आरसीबी ने नीलामी में बुंदेलखंड के लाल सौरव चौहान को 20 लाख रुपए की बेस प्राइस मनी में अपनी टीम में शामिल किया है। सौरव के आईपीएल टीम में शामिल किए जाने से कस्बेवासियों सहित क्रिकेटरों ने खुशी जताई है।
इतना ही नहीं 20 वर्षीय सौरव चौहान बेहतरीन बल्लेबाज है। पिछले चार वर्ष से वह गुजरात की टीम में शामिल होकर रणजी खेल रहा है। पिछले सत्र में भी आईपीएल की नीलामी सूची में सौरव का नाम शामिल था। इसकी बेस्ट प्राइस 20 लाख रुपये तय की गई थी। रविवार (13 फरवरी) को बंगलूरू में टीमों की नीलामी थी। 590 क्रिकेटर्स में 370 भारतीय क्रिकेटर शामिल थे। लेकिन किसी फ्रेंचाइजी द्वारा सौरव चौहान पर दांव नहीं लगाया गया था। पिता दिलीप सिंह चौहान ने कहा था कि सौरव अगली बार के लिए और अच्छे से तैयारी करके इसमें शामिल होगा।
आपको बताते चले की सौरव की नरैनी क्षेत्र के घसराउट (गुढा कला) में ननिहाल हैं। यहां ननिहाल के सभी लोग रहते है। प्रति वर्ष अपने पिता दिलीप सिंह चौहान के साथ एक बार यहां आते है। कस्बा और क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों के लिए क्रिकेट खेलने के लिए खेल सामग्री भी लाते हैं और उन्हें बांट देते है। कस्बा सहित ननिहाल में हम उम्र बच्चों के साथ काफी समय बिताते है।

