• Sat. Feb 21st, 2026

UP-कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा की हुई शुरुआत, काँग्रेस अध्यक्ष राम कुमार तंवर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यूपी के नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में नोएडा से सेकडो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता आज से सुरू हुई कांग्रेस पार्टी की यूपी जोड़ो यात्रा में समिल हुए।आज की यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत सहारनपुर की धरातल पर माँ शाकम्भरी देवी का दर्शन-पूजन कर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व में हुई उसके बाद सहारनपुर के गंगोह क़स्बे से यात्रा शुरू हुई तक़रीबन 10 किलोमीटर की यात्रा गंगोह से निकल कर तीतरो चोराह से होती हुई सरकारी डिग्री कॉलेज तक पहुँची उसके बाद आज की यात्रा का समापन हुआ कल यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर मुज़फ़्फ़रनगर में प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही यूपी जोड़ो यात्रा भी बहुत सफल होने जा रही है आम जन मानस का भरपूर आशीर्वाद व प्रेम यात्रा को मिल रहा है।यूपी जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में नोएडा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहेगा आज भी सेकडो कार्यकर्ता यात्रा के सुरुवात में सहारनपुर पहुँचे।आज इस यात्रा में मुख्य रूप से नोएडा महानगरअध्यक्ष रामकुमार तंवर,ज़िला प्रभारी योगी जाटव जी,ज़िला अध्यक्ष दिनेश शर्मा,पीसीसी सदस्य देवेंद्र भाटी,ओबीसी प्रकोष्ठ महासचिव उर्मिला चौधरी,पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी,पीसीसी सदस्य सोनू खारी प्रधान,किसान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष गौतम अवाना,दादरी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी दीपक भाटी,सलोनी सोलंकी,ज़िला उपाध्यक्ष,व्यापार ज़िला अध्यक्ष अभिषेक जैन,प्रदेश सचिव पुरशोत्तम नागर,उदय नागर,ज़िला उपाध्यक्ष रामभरोसे शर्मा सोशल मीडिया ज़िला अध्यक्ष हेमचंद नागर,दलित कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष धर्म सिंह वाल्मीकि,जीतू शर्मा,सचिव आशुतोष पडरू,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)