• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-लखनऊ में स्विट्जरलैंड की तर्ज पर बनेगी गौशाला, 10 हेक्टेयर में 32 करोड़ की लागत से बनेगी गौशाला।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पर्यटन नीति के तहत लखनऊ में बड़ी गौशाला स्विट्जरलैंड की तर्ज पर बनाने की करी तैयारी बता दे की, ये गौशाला 10 हेक्टेयर में 32.63 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगी। गौशाला लखनऊ से अयोध्या रोड के उत्तरधौना गांव में बनाई जाएगी। गो पर्यटन नीति के तहत 10 हेक्टेयर जमीन पर इसका विकास किया जाएगा। इसका नाम होगा मनोरथा गोशाला। इस पर 32.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह बजट राज्य सरकार देगी। बताया जा रहा है कि, यहां पर करीब दो हजार गायें रखी जा सकेंगी। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया। वहीं नगर निगम की शूटिंग रेंज को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने समेत 13 प्रस्ताव पास हुए। गायों को गोशाला में प्राकृतिक माहौल दिया जाएगा। पूरा मैदान कच्चा रहेगा। वहीं उनके चरने के लिए खेत होगा। इससे गायें जो गोबर करेंगी, उसको उठाने की भी जरूरत नहीं होगी। गोबर उसी मैदान में सूखकर खाद बन जाएगा।
गायों की देखभाल और इलाज की पूरी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए चिकित्सक व कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जो निगरानी भी करेंगे। गाय संग्रहालय, गोदान स्थल, अन्नपूर्णा भोजनालय होगा खास। गोशाला को इस तरह से विकसित किया जाएगा ताकि यह पर्यटन का भी केंद्र बने। इसके लिए गाय संग्रहालय बनाया जाएगा। गोदान स्थल भी होगा। कामधेनु की प्रतिमा भी होगी। अन्नपूर्णा भोजनालय, पाथवे, पार्किंग, लैंडस्केपिंग की व्यवस्था की जाएगी। कर्मचारी आवास, पशु चिकित्सालय और सीवरेज-ड्रेनेज का भी काम कराया जाएगा। बता दें कि,आवारा पशुओं से परेशान किसानो की समस्या को बढ़ता दे भी इस तरह की गौशाला बनाने की तैयारी की गई है। फिलहाल यह पहली गौशाला स्विट्जरलैंड की तर्ज़ पर इस तरह की बनाई जा रही है। आगे भी हो सकता है और भी इस तरह की गौशाला बनाई जाए।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)