• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-कासगंज में पुलिस ने मकान में दी दबिश,सेक्स रैकेट में चार महिलाएं व दो युवक दबोचे

यूपी के कासगंज में कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को कासगंज पुलिस,एस0ओ0जी0 एवं महिला थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर लोगों की निशान देही व मुखबिर की खास सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव अहरौली के पास मकान में चल रहे अवैध सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है आपको बता दें कि स्थानीय लोग इस सेक्स रैकेट से ज्यादा परेशान चल रहे थे स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की थी उसी क्रम में पुलिस ने ताबड़तोड़ दविश देकर मौके से चार पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस के अनुसार मौके से 44400 रुपये,पांच अदद मोबाइल फोन,तीन पैकेट कंडोम,सिगरेट की डिब्बी,माचिस व चार खाली बीयर की कैन बरामद की गई हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक प्रवेश राना प्रभारी सर्विलांस मय टीम,उप निरीक्षक विनय कुमार शर्मा प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम,सरिता तोमर थानाध्यक्ष महिला थाना कासगंज मय टीम, अरविंद गौतम मजिस्ट्रेट कासगंज रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )