• Sun. Mar 15th, 2026

UP-जालौन में पुलिस की 40वीं खेल कूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न,पुलिस कर्मियों ने जीते गोल्ड मैडल

यूपी के जालौन के सिपाहियों ने गोल्ड मैडल जीतकर मारी बाज़ी जनपद मुरादाबाद में 40 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें बैडमिण्टन व टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता में पुलिस लाइन्स उरई से आरक्षी हर्ष टकले ने ओपेन व्यक्तिगत पुरूष बैडमिण्टन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया । मुख्य आरक्षी कदीम अली ने (व्यक्तिगत पुरूष 45+) में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल, (मिक्स डबल 45+) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल व (डबल 45+) में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्राउन्ज मेडल हासिल किया । आरक्षी प्रदीप चौहान ने ओपेन मिक्स डबल में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्राउन्ज मेडल हासिल किया ।

एसआईएपी लाल सिंह ने ( डबल 50+ ) में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्राउन्ज मेडल हासिल करते हुये जनपद जालौन पुलिस का मान बढाया । पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )