• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: सिटी की योजना का मॉडल दक्षिण कोरिया से आए प्रतिनिधिमंडल ने देखा

जापानीज सिटी के बाद यीडा अब कोरियन सिटी के विकास के लिए आगे बढ़ा है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-4ए में प्रस्तावित कोरियन सिटी की योजना का मॉडल दक्षिण कोरिया से आए प्रतिनिधिमंडल ने देखा। निवेशक प्रस्तावित स्थल को देखने पहुंचे और अधिकारियों से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी ली।
यमुना सिटी में निवेश के अवसरों की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय के दूतावास और कोरिया व्यापार-निवेश प्रोत्साहन एजेंसी (कोत्रा) के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यीडा कार्यालय पहुंचा। इसमें व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय के निदेशक किम जिनसू, उप निदेशक कांग होंग कू, दूतावास में कंसल्टेंट सुंगजूंग चो, कोत्रा दक्षिण एशिया कार्यालय के प्रबंध निदेशक डोंगह्योन किम व भारत-कोरिया व्यापार सहयोग डेस्क के कार्यकारी निदेशक जेवुक जेक ली शामिल रहे।


लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को किया गया मजबूत
प्रतिनिधिमंडल को यीडा के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने के साथ इस क्षेत्र में एस्कॉर्ट्स कुबोटा, एचसीएल-फॉक्सकॉन जैसी प्रमुख कंपनियां आ चुकी हैं। भविष्य में यीडा सेमीकंडक्टर चिप, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, चिकित्सा उपकरण, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और अन्य उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ा हब बनेगा। ऐसे में यहां लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को काफी मजबूत किया गया है। कोरियन सिटी में मिश्रित भू-उपयोग के जरिए कोरियन निवेशकों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। यहां 70 प्रतिशत औद्योगिक, 12 प्रतिशत आवासीय, 13 प्रतिशत वाणिज्यिक और पांच प्रतिशत संस्थागत सहित सभी तरह के भू-उपयोग उपलब्ध होंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )