• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: साइट-4 स्थित कंपनी पर 1.13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

सड़क के किनारे कूड़ा फेंकने पर ग्रेनो प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साइट-4 स्थित कंपनी पर 1.13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के नेतृत्व में टीम साइट-4 के पास निरीक्षण कर रही थी। रोड के किनारे कूड़े का ढेर मिला। जिसमें प्राप्त साक्ष्य से यूपीसीडा के सेक्टर साइट-4 स्थित कंपनी डी-66 की तरफ से कूड़ा फेंके जाने की पुष्टि हुई। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 का उल्लंघन करने पर कंपनी पर 1.13 लाख रुपये का जुर्माना गया।

वहीं, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 8 अक्टूबर को ग्राम ऐच्छर मार्केट मे सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। दुकानदारों को पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए बोला गया। इस दौरान 18 किलोग्राम पॉलिथीन भी जब्त की गई

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )