• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: थाना फेस-1 स्थित विकलांगों से संबंधित उपकरण बनाने वाली कंपनी में सुबह आग लग गई

नोएडा के थाना फेस-1 स्थित विकलांगों से संबंधित उपकरण बनाने वाली कंपनी में सुबह आग लग गई आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद काबू पाया. लेकिन तब कंपनी मे रखा सारा समान जल कर खाक हो गया.

फायर बिग्रेड 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू पा लिया है,यह आग सेक्टर 7 के ई-9 स्थित गुप्ता ऑर्थो एड कंपनी लगी थी. चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना सुबह 4:30 बजे मिली पहले एक गाड़ी मौके पर भेजी गई थी, बाद में आज की भयावता को देखते हुए चार गाड़ियां और भेजी गई और आग को फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिस समय कंपनी में आग लगी, कोई मौजूद नहीं था इसलिए किसी के फंसे होने और हताहत होने की सूचना नहीं है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )