• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: 23 से 24 जनवरी तक वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यंजना’ व उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का संयुक्त आयोजन होगा

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में 23 से 24 जनवरी तक वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यंजना’ व उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का संयुक्त आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन थीम बनारस पर होगा। इसको लेकर जीबीयू परिसर में तैयारी जोरों पर चल रही हैं। यह आयोजन विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव माना जाता है, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

जीबीयू सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि इसमें लोगों को बनारस की संस्कृति की झलक दिखाई देंगी। कार्यक्रम में रंगोली, स्मृति-चिह्न और पारंपरिक सजावट के माध्यम से इसे जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में विद्यार्थी महाभारत और भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य, एकांकी और सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने आयोजन टीम को बधाई दी और कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में जीबीयू परिसर भारतीय संस्कृति के विविध रंगों से सराबोर नजर आएगा।
शामिल होंगे 12 क्लब
इसमें जीबीयू से 12 क्लब शामिल होंगे। इनमें नृत्य क्लब इन-सिंक, संगीत क्लब स्वरांजलि, नाट्य व ड्रामा क्लब कलाकृति, फोटोग्राफी व ऑडियो विजुअल क्लब मिराज, साहित्यिक क्लब अरिहंत, वाद-विवाद क्लब दृष्टिकोण, फैशन क्लब सिंग्युलैरिटी, टेक क्लब टेक्नो कल्चरल क्लब, कला क्लब क्रिएटिव आर्ट्स, योगा एवं मेडिटेशन क्लब, एंकरिंग क्लब उद्घोष और नेचर क्लब शामिल हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )