• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

जेवर: छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का नया अवसर खुल गया 

जेवर क्षेत्र की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का नया अवसर खुल गया है। नवनिर्मित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का शुभारंभ हो गया है। यह महाविद्यालय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से संबद्ध है। कॉलेज शुरू होने से अब क्षेत्र की छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।वर्तमान सत्र में कॉलेज में बीए पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, संस्कृत, अर्थशास्त्र और गृहविज्ञान विषयों की स्वीकृति मिली है। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने पहुंचकर कॉलेज का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय वर्ष 2019 में भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत स्वीकृत हुआ था। इसका शिलान्यास तत्कालीन उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया था। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का परिणाम बताया

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )