• Mon. Aug 3rd, 2026

नोएडा: मैट्रिमोनियल साइट के जरिये एक युवक ने महिला से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए

मैट्रिमोनियल साइट के जरिये एक युवक ने महिला से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को अमेरिका के डलास का डॉक्टर बताया था। उसने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके बेटे की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया।महिला की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उन्होंने इसी साल एक अप्रैल को मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना विज्ञापन दिया था। आरव सिंह नामक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। उसने लगभग दो महीने वॉट्सऐप और फोन पर महिला से बात की। आरोपी ने दावा किया कि उसके पास अमेरिका में तीन बेडरूम का मकान है। उसने महिला और उसके बेटे को शादी के बाद अमेरिका में रखने की बात कही। महिला ने अपने गहने बेचकर 9 लाख 33 हजार रुपये ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

बाद में ठग ने तीन लाख रुपये और मांगे, जिससे महिला को शक हुआ। पीड़िता ने साइबर थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी ने महिला को सुझाव दिया कि तलाक पूरा होने तक वह भारत में ही रहे। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर खातों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )