• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: फर्जी दस्तावेज लगाकर कंपनी को हड़पने का आरोप 

कंपनी निदेशक ने अपने दो पार्टनर पर फर्जी दस्तावेज लगाकर कंपनी को हड़पने का आरोप लगाते हुए फेज दो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-80 स्थिति प्राइवेट कंपनी के प्रमोटर निदेशक मनदीप सिंह चावला ने बताया कि कंपनी में तीन निदेशक हैं।

मनदीप के अलावा संजय कुमार और विनय कपूर हैं। मई में जीएसटी आयुक्त ने मुलाकात के दौरान उन्हें कुछ बोर्ड प्रस्तावों की प्रतियां दीं, जो निदेशक मंडल की ओर से जारी की गई थीं। ये दस्तावेज फर्जी थे, जिन्हें कंपनी के प्रबंधन, बैंकिंग संचालन और डिजिटल नियंत्रण पर अवैध तरीके से कब्जा करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )