• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम : टेंडर शर्तों का पालन नहीं करने वाली एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट

गुरुग्राम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने वीरवार को नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उसमें घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था, एजेंसियों द्वारा टेंडर शर्तों के पालन तथा सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए चर्चा की गई। मेयर व नगर निगम आयुक्त ने मानक के हिसाब से टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। जो कंपनी मानक का पालन करेगी उसे ही बढ़ावा दिया जाय। काम में लापरवाही बरतने एजेंसियां ब्लैकलिस्ट होंगी।बैठक में मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था शहर की स्वच्छता की रीढ़ है और इसे प्रभावी बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को टेंडर के अनुसार निर्धारित संख्या में वाहन एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने होंगे।मेयर ने कहा कि यदि कोई एजेंसी अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करती है और निर्धारित संख्या में वाहन उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतती है तो उसके विरुद्ध पेनल्टी लगाने के साथ-साथ ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )