• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

आगरा मेट्रो परियोजना को मिली नई गति: पहला कॉरिडोर मार्च 2026 तक होगा पूरा

Report By : ICN Network

आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और पहला कॉरिडोर मार्च 2026 तक पूरा होने की संभावना है। यह कॉरिडोर सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक 14.25 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें 13 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें छह एलिवेटेड और सात अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल होंगे।

इससे पहले मार्च 2024 में ताज ईस्ट गेट से मंकामेश्वर मंदिर तक 6 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता कॉरिडोर का उद्घाटन किया जा चुका है। इस खंड में तीन एलिवेटेड और तीन अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल हैं।

वर्तमान में मेट्रो सेवा ताज ईस्ट गेट से मंकामेश्वर तक सीमित है, जिसे अगस्त 2025 तक आरबीएस कॉलेज और खंदारी तक बढ़ाने की योजना है।

परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए 93 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया गया है। मेट्रो के शुरू होने से शहर में यातायात जाम में कमी आएगी और पर्यावरण में सुधार होगा। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)