• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

AIMIM चीफ ने केजरीवाल की पार्टी को बताया ‘RSS का छोटा रिचार्ज…’

ByIcndesk

Jan 16, 2024

Report By : ICN Network (Delhi Politics)

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले कल यानी सोमवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह दिल्ली की सभी विधानसभाओं में सुंदरकांड का आयोजन कएंगी। लेकिन पार्टी द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराना AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पार्टी को RSS का छोटा रिचार्ज बता दिया। AIMIM चीफ ने कहा कि ये लोग संघ के एजेंडे का पूरा साथ दे रहे हैं। बिल्किस बानो के मसले पर इन लोगों ने चुप्पी साधे रखी थी। जब पूछा गया तो आप के नेताओं ने कहा कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मसलों पर बात करना चाहते हैं।

ओवैसी ने X पर लिखा पोस्ट
दरअसल, AIMIM चीफ ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा कि ‘आरएसएस का छोटा रीचार्ज ने फैसला लिया है कि दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। ये फैसला 22 जनवरी के उद्घाटन की वजह से लिया गया।’

ओवैसी ने आगे लिखा…
‘आपको याद दिला दूं कि ये लोग बिल्किस बानो के मसले पर चुप्पी बनाई रखी थी और कहा था कि वो सिर्फ शिक्षा और सेहत जैसे मसलों पर बात करना चाहते हैं। क्या सुंदरकांड पाठ शिक्षा है या सेहत? असल बात तो यही है के इन्हें इंसाफ से परहेज है। संघ के एजेंडे का पूरा साथ दे रहे हैं। हम बाबरी की बात भी ना करें, आप न्याय, मोहब्बत, फलाना का बाजा बजाते रहो और साथ में हिंदुत्व को मजबूत करते रहो वाह!’

By Icndesk