• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

बारामती में वीआईपी जुटान और कड़ी सुरक्षा के बीच सनसनी, अजित पवार के अंतिम संस्कार में 30 लाख की सोने की चेन पार

28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र की राजनीति को गहरा आघात लगा, जब राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बारामती में आयोजित उनके अंतिम संस्कार में लाखों लोग उमड़े। पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने और परिवार को सांत्वना देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

लेकिन शोक के इस माहौल के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अंतिम संस्कार समारोह के दौरान करीब 30 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन चोरी हो गईं। बताया जा रहा है कि भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया।

विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के वीवीआईपी मौजूद थे और सुरक्षा के मद्देनजर लगभग 8,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके बावजूद चोरी की इस बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, लगभग 15 लोगों से सोने की चेन छीनी गईं, जिनकी कुल कीमत 30 लाख रुपये के आसपास आंकी गई है। कुछ संदिग्धों को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया, जबकि अन्य को पुलिस के हवाले किया गया।

पीड़ितों की शिकायत पर बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मोहम्मद यूनुस, राजकुमार आठवाले, एजाज मिरावाले, मोहम्मद सिराज, बालू भोटरे समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)