• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सेक्टर-50 में बने क्लब में रेस्तरां के साथ बार भी खुलेगा

सेक्टर-50 में बने क्लब में रेस्तरां के साथ बार भी खुलेगा। इसके संचालन के लिए नोएडा प्राधिकरण एजेंसी का चयन करेगी। इसका टेंडर जारी हो गया है। प्राधिकरण ने 13 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। चुनी जाने वाली एजेंसी को आय का एक निश्चित हिस्सा प्राधिकरण को भी देना होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि क्लब की मेंबरशिप भी जल्द खुलेगी।

तैयारी यह है कि फरवरी में इसके आवेदन लिए जाएं। इसमें सेक्टर-50 के निवासियों के लिए मेंबरशिप फीस 1 लाख तो बाहर के सेक्टर के निवासियों के लिए 3 लाख रुपये रखने की तैयारी है। करीब 2.39 करोड़ रुपये की लागत से इमारत तैयार की जाएगी। इसमें सिविल का काम 95 लाख रुपये व बिजली का 1 करोड़ 44 लाख रुपये का है। क्लब में भूतल पर कमरे, कॉफी कैफे के लिए स्थान सहित अन्य काम किए जा रहे हैं। इसके अलावा पहली मंजिल पर ऑफिस, एक्टिविटी रूम, बार एरिया सहित अन्य सुविधाएं होंगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )