• Mon. Sep 14th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

“आज 5 लोग मरेंगे, मैं जल्द दिखाऊंगा…” अमेठी हत्याकांड में चंदन वर्मा का वॉट्सऐप स्टेटस सामने आया है

अमेठी में हुई दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती और दोनों बच्चियों की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. सामने आया है कि आरोपी चंदन वर्मा और सुनील कुमार की पत्नी पूनम के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पूनम और चंदन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी के साथ आरोपी चंदन वर्मा का व्हाट्सएप स्टेटस भी सामने आया है, जिसमें वह 5 हत्याएं करने की बात कर रहा है

यूं पूरे परिवार का कर दिया खात्मा सामने आ रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले आरोपी ने पहले मंदिर में दर्शन किए और फिर वह पैदल ही सुनील कुमार के घर पहुंच गया. यहां आकर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. घर में आरोपी को जो जहां मिला, उसे वही उसने गोली मार दी और पूरे परिवार को मार डाला. बताया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी चंदन वर्मा खुद को भी गोली मारना चाहता था. मगर वहां घटना स्थल से भाग निकला

व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था अजीब स्टेटस जांच के दौरान आरोपी चंदन वर्मा का व्हाट्सएप स्टेटस भी सामने आया है. आरोपी के व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा हुआ है कि ‘आज 5 लोग मरने वाले हैं. मैं बहुत जल्द ही दिखाता हूं


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)