• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी: मृत्यु के बाद मिलने वाली राशि बढ़ाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज कर्मियों के लिए अंतिम संस्कार सहायता राशि में वृद्धि की है। अब मृत्यु होने पर आश्रितों को 5,000 के बजाय 20,000 रुपये मिलेंगे। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह घोषणा की, जिसमें नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को शामिल किया गया है।

रोडवेज डिपो के एआरएम हेमंत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर से रोडवेज कर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। जिसको बढ़ाकर अब 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी, जबकि पहले अंत्येष्टि के लिए पांच हजार रुपये दिए जाते थे, जो बाद में उनको दी जाने वाली राशि से काट लिया जाता था। लेकिन अब नई व्यवस्था में ऐसी कोई कटौती नहीं की जाएगी। इसको लेकर कर्मियों के द्वारा मांग की जा रही थी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )