• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: गोशालाओं में गोवंश को भीषण गर्मी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी की

गोशालाओं में गोवंश को भीषण गर्मी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने, शेड में तिरपाल लगाने और ताजा पानी उपलब्ध कराने समेत कई जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान ने बताया कि जिले में संचालित 18 गोशालाओं और पशुपालकों को गर्मी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। पशुओं को किसी भी हालत में तेज धूप में न रखा जाए। उन्हें शेड या कमरे के अंदर रखा जाए। शेड को चारों ओर से इस तरह ढका जाए कि गर्म हवा और लू सीधे पशुओं तक न पहुंचे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )