• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: वेंडिंग जोन में 673 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के 12 वेंडिंग जोन में 673 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें अल्फा-2, बीटा-1, बीटा-2, ओमिक्रॉन-1ए, ज्यू-2, गामा-2, डेल्टा-1, डेल्टा-3, पाई-1/2, ओमिक्रॉन-3 और ज्यू-3 सेक्टर शामिल हैं। प्राधिकरण के अनुसार, सबसे अधिक 160 दुकानों की व्यवस्था पाई-1/2 में की गई है, जबकि बीटा-2 में केवल 5 दुकानों की जगह उपलब्ध है। दुकानों का मासिक किराया 1650 से 6050 रुपये तक निर्धारित किया गया है।

दिव्यांग और विधवा आवेदकों को किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, एक वर्ष का किराया एकमुश्त जमा करने पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा, वेंडिंग जोन में 50 प्रतिशत दुकानें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )