• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: जनपद में सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के साथ मनाया गया

ByAnkshree

Dec 7, 2025

जनपद गौतमबुद्धनगर में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस को वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और गहन देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गौतमबुद्धनगर कैप्टन (आई. एन.) रामप्रवेश सिंह (अ. प्रा.) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण कार्यकर्ता हरवीर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी को झंडा स्मृति चिन्ह भेंट कर धन संग्रहण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
अभियान के अंतर्गत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण कार्यकर्ता हरवीर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडा स्मृति चिन्ह लगाकर उनसे शहीद सैनिकों, दिव्यांग सैनिकों, उनके आश्रितों तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु योगदान देने का आग्रह किया। संबंधित टीम द्वारा जनपद के नागरिकों को भी स्वेच्छा से दान देकर सैनिक कल्याण को सुदृढ़ बनाने की अपील की गयी।


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि प्राप्त धनराशि सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर व्यय की जाती है। उन्होंने जनपदवासियों को झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान और सहायता के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी यथा सामर्थ्य आर्थिक सहायता अवश्य प्रदान करनी चाहिए ताकि इन योजनाओं को और अधिक सशक्त, प्रभावी और व्यापक रूप से संचालित किया जा सके।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )