• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: 11 टॉवरों में करीब 1800 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज तीन सोसाइटी में पानी का प्रेशर कई दिनों से कम आने से 11 टॉवरों में करीब 1800 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार मेंटेनेंस प्रबंधन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोसाइटी में रहने वाले मृत्युंजय ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से पानी के कम प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं।

वहीं एओए अध्यक्ष रति गुप्ता ने कहा कि कम प्रेशर के कारण परेशानी हुई थी। हालांकि अब सोसाइटी में पानी की सप्लाई पहले से बेहतर हो गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )