• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

उत्तर प्रदेश घोसी लोकसभा से मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद को प्रत्याशी बनाया

Report By : Rashid Arif Lucknow (up)

उत्तर प्रदेश में एनडीए के सहयोगी दल भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश घोसी लोकसभा से डॉक्टर अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। डॉ अरविंद कुमार सु भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के पुत्र हैं काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे की उत्तर प्रदेश की गाज़ीपुर सीट या घोसी सीट से सुभाष का प्रत्याशी हो सकता है वही आज सु भासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है कि एनडीए गठबंधन के सहयोग से उत्तर प्रदेश घोसी से डॉक्टर अरविंद कुमार प्रत्याशी बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश पिछड़ों के नेता कहे जाने वाले ओमप्रकाश राजभर का पूर्वांचल लोकसभा की कई सीटों पर खासा पकड़ देखी जाती है ओम प्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी को छोड़कर एनडीए में शामिल होने को लेकर लगातार खबरें निकलकर सामने आ रही थी कि घोसी या गाज़ीपुर की सीट पर सुभाष का प्रत्याशी लोकसभा का चुनाव लड़ सकता है पूर्वांचल में खास पकड़ रखने वाले ओमप्रकाश राजभर के बेटे डॉ अरविंद कुमार राजभर को घोसी लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)