• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: चिल्ड्रन एकेडमी पंचशील कॉलोनी में “पर्सनल सेफ्टी” पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी पंचशील कॉलोनी में “पर्सनल सेफ्टी” पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी, पंचशील कॉलोनी में “पर्सनल सेफ्टी” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में थाना बिसरख की मिशन शक्ति प्रभारी तरुणा सिंह ने बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए तथा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। साथ ही, महिला कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 181, एवं वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं व सेवाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर थाना बिसरख से एसआई अजमुद्दीन, कांस्टेबल सुनील व अंजू, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक रिंकी रानी, स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं ताकि बच्चों, विशेषकर बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त किया जा सके।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )