• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

उत्तराखंड: हर महीने के आखिरी शनिवार को स्कूलों में बैग फ्री डे, शिक्षा मंत्री ने कहा- बच्चों के लिए होगा खुशहाल माहौल

Report By : ICN Network

उत्तराखंड में सरकारी और निजी सभी स्कूलों में अब महीने के आखिरी शनिवार को बैग मुक्त दिन मनाया जाएगा। चाहे वह उत्तराखंड बोर्ड के स्कूल हों या फिर सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत या भारतीय शिक्षा परिषद के स्कूल, सभी में बच्चों को बैग के बिना स्कूल आना होगा। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि हर महीने के अंतिम शनिवार को बैग फ्री डे मनाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, यह नई व्यवस्था इस शनिवार से लागू की जाएगी। एससीईआरटी सभागार में आयोजित एक कार्यशाला में शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने बैग मुक्त दिवस की शुरुआत की और साथ ही गतिविधि पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, व्यावसायिक शिक्षा, कृषि, चित्रकला और अन्य गतिविधियों में भी माहिर बनाया जाएगा।

इसके तहत सभी स्कूलों में बच्चे हर महीने एक दिन बिना बैग के स्कूल आएंगे। विदेशों में बच्चे खुशहाल माहौल में पढ़ते हैं, और हमारा प्रयास भी यही है कि बच्चों को इसी तरह का वातावरण प्रदान किया जाए। इस कार्यक्रम में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन, महानिदेशक झरना कमठान, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, डॉ. मुकुल सती, विभिन्न निजी स्कूलों के प्रबंधक और बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)