• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी बीएसपी की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव,देर रात सोशल मीडिया के X पर दी जानकारी

Report By : Rashid Arif Lucknow (up)

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ सभी पार्टिया जोड़-तोड़ में लगी हुई है। उसी के बीच बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट पर बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी को लोकसभा चुनाव लड़ाने जा रही है। जी हां आपको बता दें उत्तर प्रदेश की लोकसभा जौनपुर सीट से बाहुबली धनंजय सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया था ।लेकिन धनंजय सिंह को पूर्व के एक अपहरण मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई थी ।जिनके बाद माना जा रहा था की जौनपुर से धनंजय सिंह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे लेकिन उन्ही सबके बीच धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को सोमवार देर रात लखनऊ BSP मुख्यालय पहुंची जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारी से मुलाकात की मुलाकात के बाद BSP जिलाध्यक्ष ने मीटिंग में एलान किया की जौनपुर लोकसभा सीट से श्रीकला को प्रत्याशी बनाया गया है ।

हालाकी मुलाकात के बाद श्री कला ने एक्स (X) पर एक पोस्टर जारी की जिससे माना जा रहा है श्री कला अब BSP के सिम्बल से जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी श्री कला को बीएसपी से प्रत्याशी बनाने के बाद उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट अब और दिलचस्प हो गई है जौनपुर से बीजेपी ने कृपा शंकर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है पूर्वांचल के बाहुबली कहे जाने वाले धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला अब बीएसपी से चुनाव लड़ेंगे मायावती ने श्री कला को लोकसभा प्रत्याशी बनाकर सभी को चौंका दिया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)