• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: परिषदीय स्कूलों में टोल फ्री नंबर नहीं लिखवाने वालों पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त

परिषदीय स्कूलों में टोल फ्री नंबर नहीं लिखवाने वालों पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। विभाग के अधिकारियों ने ऐसे प्रधानाध्यापकों को चेतावनी जारी की है,जिनके स्कूलों में टोल फ्री नंबर अब तक नहीं लिखे गए हैं। उन्हें एक सप्ताह में टोल फ्री नंबर को हर हाल में चस्पा करवाना होगा। यदि एक सप्ताह में इन नंबरों को चस्पा नहीं किया गया तो प्रधानाध्यापकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि परिषदीय स्कूल भवनों के बाहरी दीवारों पर सुस्पष्ट अक्षरों में विद्या समीक्षा केंद्र के टोल फ्री नंबर के अलावा उस जिले के डीएम, एसपी, बीएसए, क्षेत्रीय बीईओ तथा फायर सर्विस के नंबर अनिवार्य रूप से लिखवाया या चस्पा किया जाना चाहिए। इसके लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके बावजूद करीब 35 फीसदी स्कूलों द्वारा अब तक टोल-फ्री व अन्य जरूरी फोन नंबर न तो लिखवाए गए न ही चस्पा किए गए। ऐसे स्कूलों का डाटा तैयार किया जा रहा है। उन स्कूलों में जल्द से जल्द नंबर लिखवाए जाएंगे,जिससे स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आकस्मिक स्थिति में इन नंबरों का उपयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर तक यह काम हर हाल में पूरा करना होगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )