• Fri. Sep 25th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Noida में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, किसानों ने किया DM कार्यालय का घेरा

ByIcndesk

Jan 16, 2024

Report By: Ankit Srivastav (Noida UP)

नोएडा में आज मंगलवार को फिर भारतीय किसान यूनियन मंच ने पैदल मार्च निकाल। इस दौरान पुलिस ने किसानों को एलिवेटेड रोड पर रोका तो किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। जिसके चलते कुछ किसानों को चोट लगी है। लेकिन इस बीच किसानों का दूसरा गुट डीएम चौक तक पहुंचा गया। जहां उन्होंने डीएम कार्यालय का घेराव किया। किसान यहां पहुंचकर डीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहते हैं।

बताते चले कि इससे पहले किसानों ने विधायक पंकज सिंह के ऑफिस पर नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑफिस से पहले बैरिकेडिंग कर दी है। अब किसानों और पुलिस के बीच वार्ता जारी है।

देखें प्रदर्शन की तस्वीरें

आपको बता दें कि हजारों की संख्या में किसान और महिलाएं इस प्रदर्शन में शामिल है।

प्राधिकरण पर बैठे किसानों की ये है मांग

10 प्रतिशत भूखंड या उसके समतुल्य धनराशि दी जाए
आबादी विनियमितीकरण के तहत प्रति बालिग सदस्य 450 से बढ़ाकर एक हजार मीटर जमीन छोड़ी जाए
पांच प्रतिशत भूखंड में व्यवसायिक गतिविधि चलाने के लिए शुल्क तय नहीं
क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण

By Icndesk