• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Bihar Election 2025: 6 अक्टूबर के बाद हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने तेज की तैयारी

6 अक्टूबर के बाद हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान6 अक्टूबर के बाद हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब ज्यादा दूर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले हफ्ते में बड़ा ऐलान कर सकता है और संभावना है कि 6 अक्टूबर के बाद राज्य में चुनावी तारीखों की घोषणा हो जाए।

जानकारी के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द ही बिहार का दौरा करेंगे। उनके आने से पहले ही राज्य सरकार को अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। आयोग ने साफ कहा है कि 6 अक्टूबर तक सभी ट्रांसफर और पोस्टिंग की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए पुलिस महानिदेशक, विकास आयुक्त और विभागों के प्रमुख सचिवों को भी पत्र भेजा गया है।

बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इस बार मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा माना जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले ही प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले चुनाव (2020) में एनडीए के साथ मिलकर जीत दर्ज की थी।

इस बार का चुनावी संग्राम और भी दिलचस्प होने की संभावना है, क्योंकि एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही पूरी ताकत से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। चुनावी तारीखों की घोषणा से पहले ही पार्टियों ने जनता के बीच पहुंचना शुरू कर दिया है। वहीं, नेताओं की बयानबाज़ी ने भी सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)