• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना बिसरख पुलिस की टीम रोजा याकूबपुर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे पुल की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान सोनू पुत्र संतोष निवासी ग्राम शोभा का नगला, थाना चंडौस, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि सोनू थाना बिसरख में दर्ज एक हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। इसके अलावा, उसके खिलाफ थाना चंडौस, अलीगढ़ में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया गया है।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल, शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की तत्परता से एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)