• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गरबा में एंट्री पर बीजेपी विधायक का बयान, बोले- ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय अंबे’ नहीं कहेंगे तो बाहर का रास्ता दिखाएंगे

मुंबई में गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने कहा है कि गरबा में शामिल होने वालों को तिलक लगाना और देवी की पूजा करना होगी।

उपाध्याय के मुताबिक, जो लोग गरबा में आना चाहते हैं, उन्हें अपनी पत्नी, बहन या बेटी के साथ आने की बात कही गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में आने वालों को सनातन धर्म के प्रति आस्था दिखानी होगी।

कार्यक्रम के आयोजकों ने सुरक्षा को लेकर भी सख्ती की बात कही है। एंट्री से पहले आधार कार्ड की जांच किए जाने की जानकारी दी गई है।

गरबा में मुस्लिमों की भागीदारी को लेकर महाराष्ट्र में पहले से ही राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। ऐसे में बीजेपी विधायक के इस बयान ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)