• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गौतम बुद्ध नगर:भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की सौजन्य भेंट

नोएडा: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ से आग्रह किया कि वे गांवों में स्वयं जाकर जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण और निरीक्षण करें।
यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि नोएडा क्षेत्र के गांवों में सफाई व्यवस्था, सीवर सिस्टम, नालियों की स्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाएं काफी खराब हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना, एनसीआर उपाध्यक्ष ऋषि अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया, नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया तथा एनसीआर मीडिया प्रभारी सोनू अवाना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)