• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ब्लैक मंडे: 7 अप्रैल को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के उड़े होश

Report By : ICN Network

सोमवार, 7 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 2,226.79 अंक यानी 2.95% टूटकर 73,137.90 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी में 742.85 अंकों (3.24%) की गिरावट आई और यह 22,161.60 पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 71,425.01 तक गिरा, जबकि निफ्टी 21,743.65 के निचले स्तर तक पहुंच गया। बाद में इसमें आंशिक सुधार देखने को मिला।

इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ की घोषणा को माना जा रहा है, जिससे वैश्विक बाजारों में भी हलचल मच गई। भारत में इसका असर व्यापक रूप से देखने को मिला, और निवेशकों को करीब 19 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 6% से अधिक की गिरावट आई। आईटी, मीडिया और एफएमसीजी सेक्टरों में भी 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग, ऑटो, रियल एस्टेट और ऑयल एंड गैस सेक्टरों में 3% से 4% तक की गिरावट रही।

दिन के अंत तक 775 कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए, और 544 कंपनियों के शेयर लोअर सर्किट में चले गए। सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर हरे निशान में बंद हुआ, बाकी सभी लाल निशान में रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)